workers-get-ready-for-election-prakash-joshi
workers-get-ready-for-election-prakash-joshi

कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएंः प्रकाश जोशी

गोपेश्वर, 21 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने जोशीमठ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रकाश जोशी ने कहा कि सबलोग चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे मुद्दों पर विफल रही है। जनता कांग्रेस से आस लगाये बैठी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश भंडारी, प्रकाश रावत, ठाकुर सिंह राणा, जयदीप मेहता, बाॅबी भिलंगवाल, यशपाल सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in