women-will-get-market-from-khadi-haat-multipurpose-market-satpal-maharaj
women-will-get-market-from-khadi-haat-multipurpose-market-satpal-maharaj

खादी हाट बहुद्देश्यीय बाजार से महिलाओं को मिलेगा बाजार: सतपाल महाराज

देहरादून, 27 फरवरी (हि.स.)। खादी हाट बहुद्देश्यीय बाजार का शनिवार को राजपुर रोड पर शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड बैम्बू बोर्ड, ग्राम्य, उत्तराखंड सिल्क फैडरेशन, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के सहयोग से खादी और सूती से बने उत्पाद इस बाजार में उपलब्ध होंगे। राजपुर रोड पर जल प्रबंधन मंत्री सतपाल महाराज, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और कृषि एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर बाजार का शुभारंभ किया। सतपाल महाराज ने कहा कि महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपल्बध कराने के लिए यह पहल की गई है। इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि महिलाओं के परिश्रम व उनके हुनर के चलते यह सब संभव हो पाया है। जिन ग्रामीण महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए बाजार नहीं मिल पाता था उन्हें हाट बाजार से मदद मिल सकेगी। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि महिलाएं अपने उत्पाद बाजार में बेच सकेंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि एक प्लेटफार्म पर खादी के उत्पाद और महिलाओं को मंच देने की पहल स्वागतयोग्य कदम है। इस मौके पर मॉडल अनुकृति गुसाईं भी खादी हाट बाजार पहुंची और महिलाओं के बनाये उत्पाद देखे। इस मौके पर खादी हाट की संचालक कविता व सोनकर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं अपने उत्पाद यहां पर बेच सकेंगी। कोआपरेटिव रेशम फेडरेशन की एमडी रामिन्द्री मंद्रवाल ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड में रेशम की साड़ी बनाई गई है। इसका धागा प्योर तरीके से महिलाओं द्वारा तैयार किया जाता है। इससे सिल्क की साड़ी बनाई जाती है। इसके रेट रीजनेबल रखे गए हैं। यहां स्टॉल, शॉल, मफलर, वेस्ट कोट भी हैं। यहां बैम्बू, कैंडल्स, अचार आदि प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं। इस मौके पर निखिल, हिना, राहुल श्वेता, अमन, मीरा, अनिरुद्ध मदान आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in