wedding-ceremony-drug-free-resolution-campaign-started
wedding-ceremony-drug-free-resolution-campaign-started

शादी समारोह नशा मुक्त संकल्प अभियान शुरू

पौड़ी, 22 फरवरी (हि.स.) गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में सोमवार को शादी के आयोजनों को नशा मुक्त बनाने को लेकर संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। एनएसएस शिविरों के माध्यम से संचालित इस अभियान में मंडल के सभी जनपदों के लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा परिसर में संकल्प पत्र का विमोचन भी किया गया। शिक्षा परिसर में गढ़वाल मंडल पौड़ी के माध्यमिक शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने अभियान का शुभारंभ किया। अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट का कहना है कि शादी संस्कार है। शादियों में शराब का प्रचलन ठीक नहीं है। एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि मंडल के 350 विद्यालयों में एनएसएस की इकाइयां हैं। इनके माध्यम से इस अभियान को चलाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in