निर्वाण दिवस पर स्वामी विवेकानंद को विधानसभा अध्यक्ष ने किया भावपूर्ण स्मरण
निर्वाण दिवस पर स्वामी विवेकानंद को विधानसभा अध्यक्ष ने किया भावपूर्ण स्मरण

निर्वाण दिवस पर स्वामी विवेकानंद को विधानसभा अध्यक्ष ने किया भावपूर्ण स्मरण

ऋषिकेश, 04 जुलाई (हि.स.) l उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। शनिवार को बैरागी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति की विजय पताका फहराई है, ऐसे महापुरुष से प्रेरणा लेकर हमें देश को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने के लिए स्वामी के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जीवनपर्यंत भारतवर्ष को आध्यात्मिक दृष्टि से विश्व शिखर पर स्थापित किया और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। अग्रवाल ने कहा कि ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर इस देश को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयत्न करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्मिक दृष्टि के साथ-साथ राष्ट्रवाद को भी जन्म दिया, जिसमें उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को सचेत व जागरूक रहने का आह्वान किया था। ताकि भारतवर्ष विश्व गुरू के पद पर आसीन हो सके। इस अवसर पर पार्षद शिव कुमार गौतम, सुमित पंवार, भूपेंद्र राणा, सुमित सेठी, ताजेंद्र नेगी आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in