vishnu-sahasranama-and-gayatri-yagya-organized-on-basant-panchami
vishnu-sahasranama-and-gayatri-yagya-organized-on-basant-panchami

बसंत पंचमी पर विष्णु सहस्रनाम एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन

देहरादून, 16 फरवरी (हि.स.)। भारतीय समाज में विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के बसंत पंचमी पर्व का विशेष महत्व है। इसी दिवस की सार्थकता को पूरा करते हुए भवन कालिका माता मंदिर में मंगलवार को सुबह 7:30 बजे मंदिर के पुजारी चंद्र प्रकाश ममगाईं द्वारा विष्णु सहस्रनाम व गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। साधना कक्ष में विराजमान राधा-कृष्ण व शालिग्राम भगवान का विशेष अभिषेक मंदिर के ट्रस्टियों द्वारा किया गया। जिसमें दूध, दही, घी, बूरा, शहद वृन्दावन से लाया गया। यमुना जल से अभिषेक किया गया। अपार भत्तद समूह द्वारा श्री कृष्ण स्रोत, विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया गया। समुचित भत्तद समाज को आज लड्डू गोपाल व राधा कृष्ण के विग्रहों का अभिषेक होते हुए दर्शन प्राप्त हुआ। सभी भक्तों को पीले रंग के रुमाल वितरण किए गए। इसके बाद 10:30 बजे मां कालिका धर्मार्थ औषधालय का 50वां वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें मंदिर के समस्त डॉक्टर व स्टाफ सदस्य को उपहार भेंट व प्रसाद वितरण किया गया। विदुर क्षेत्रों से पधारे संतो द्वारा प्रात: मां कालीका सत्संग भवन में सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्संग में भत्तदों के कल्याण व सामाजिक कार्य, सतमार्ग पर चलने का मार्ग बताया गया। हिन्दुस्थान समााचार/ साकेती-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in