Veer Gorkha Welfare Committee distributed 200 blankets
Veer Gorkha Welfare Committee distributed 200 blankets

वीर गोरखा कल्याण समिति ने 200 कंबल बांटे

देहरादून, 06 जनवरी (हि.स .)। वीर गोरखा कल्याण समिति ने बुधवार को मिस्सर वाला और डोईवाला के गरीब लोगों की मदद करते हुए लगभग 200 कंबल बांटे।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के महासचिव विशाल थापा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यमंत्री करण वोहरा उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष सरवन सिंह प्रधान ने कहा कि भविष्य में देहरादून के अलावा ऋषिकेश और विकास नगर के गरीबों को कंबल बांटे जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in