vedas-give-message-of-welfare-of-living-beings-bhatnagar
vedas-give-message-of-welfare-of-living-beings-bhatnagar

प्राणी मात्र के कल्याण का संदेश देते हैं वेदः भटनागर

हरिद्वार, 27 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति तथा इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी, हरिद्वार चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में वेदों में मानव अधिकार विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजन किया गया। वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में डा. आरके भटनागर, सेवानिवृत्त आईएएस ने कहा कि वेदों में निहित है वसुधैव कुटुंबकम का भाव। वास्तव में सनातन धर्म दुनिया के श्रेष्ठतम धर्मों में से एक है। यह पूरे जगत और प्राणी मात्र के कल्याण का संदेश देता है। इसमें कहीं भी किसी को दबाने की बात नहीं है। हर विचारधारा हो इसने स्वीकार किया है। इस क्रम में अवश्य थोड़ी विकृति आ गई है। इसके मूल भाव को समझने के लिए वेदों का अध्ययन करें। फिर सब कुछ पूरी तरह साफ हो जाएगा। उन्होंने कहाकि इतने सुंदर विचार दूसरी जगह ढूंढना भी कठिन है। अति विशिष्ट अतिथि प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी, कुलपति उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार ने कहा कि प्राकृतिक जीवन को कोई नष्ट करता है तो वह उसके अधिकार का हनन करता है। सबको जीने का अधिकार है। चाहे वह पशु,पक्षी हो या कोई छोटा जीव जन्तु। यजुर्वेद में भी प्राणी मात्र के कल्याण की बात कही गई है। प्रो. अशोक कुमार आर्य पीजी कालेज अमरोहा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान का अधिकार ही मानव अधिकार है। मनुष्य योनि में जन्म लेने के साथ मिलने वाला प्रत्येक अधिकार मानवाधिकार की श्रेणी में आता है। आर्य समाज के नियम में महर्षि दयानन्द वेद की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कहते हैं कि वेद सब सत्य विद्याओं का पुस्तक है। मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. मधुसूदन आर्य ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। वेबिनार का संचालन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, डा. सपना बंसल, दिल्ली विश्वविद्यालय ने किया। उन्होंने कहा कि आज हम आपस में पारिवारिक रूप से दूर हो गए हैं। मानव अधिकार, आधारभूत अर्थ में वे मौलिक अधिकार हैं जो कि प्रत्येक व्यक्ति को राज्य या लोक प्राधिकार के द्वारा मानव होने के नाते प्राप्त होने चाहिए। वैदिक काल से ही मानवाधिकार संरक्षण होता आ रहा है। व्यवहार में सामाजिक कल्याण का भाव सर्वोपरि था जो कि मानवाधिकार का मूल है। वेबिनार में जगदीश लाल पाहवा, तोष जैन, लायन एस आर गुप्ता, राजीव राय, विमल कुमार गर्ग, विशाल गर्ग, डॉ शिवे प्रकाश गुप्ता, डॉ नवीन चन्द्र, डॉ रीता सिंह, मंजु गोयल, भारती सिंह, रेखा नेगी, नीलम रावत, सरिता, ममता वर्मा, ऊषा रस्तोगी, रुचिर कुमार, हेमंत सिंह नेगी, शकुंतला, अंशु शर्मा, रचना, शोभा शर्मा, सदानंद आर्य आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in