वत्सल शर्मा का पट्टाभिषेक, श्री भरत मंदिर की गद्दी पर हुए  विराजमान
वत्सल शर्मा का पट्टाभिषेक, श्री भरत मंदिर की गद्दी पर हुए विराजमान

वत्सल शर्मा का पट्टाभिषेक, श्री भरत मंदिर की गद्दी पर हुए विराजमान

ऋषिकेश, 24 जूलाई (हि.स.)। पौराणिक वैष्णव सिद्ध पीठ ऋषिकेश नारायण श्री भरत मंदिर की गद्दी पर बैकुंठवासी महंत अशोक प्रपन्न शर्मा की परंपरा अनुसार दीक्षित वत्सल प्रपन्न शर्मा का शुक्रवार को पट्टाभिषेक किया गया। पट्टाभिषेक महोत्सव में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि व कृषि संस्कृति आधारित देश है। देश का किसान लोगों के लिए अन्न उत्पन्न करवाता है । ऋषि भारतीय संस्कृति के ज्ञान की गंगा में गोते लगवाता है। श्री भरत मंदिर आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा से संचालित है।प्रारंभ से ही वैष्णव संप्रदाय के अनुसार पूजा-पद्धति के साथ गुरु-शिष्य की परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया है कि वत्सल शर्मा वैष्णव संप्रदाय की परंपरा अनुसार इस गद्दी को संचालित करेंगे। इस अवसर पर श्री जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी चेतनानंद , परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनी, डा.राम कमल दास वेदांती, स्वामी दामोदर दास, हनुमंत पीठाधीशर डॉ. रामेश्वर दास , उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य, स्वामी विवेकानंद, प्रदर्शन साधु-समाज के अध्यक्ष महंत गोपाल गिरी, कबीर चौरा आश्रम के मंहत कपिल मुनि, निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह, वेदांत साधना कुटीर के स्वामी स्वतंत्र मुनी, भरत मिलाप आश्रम के महंत राम कृपालु महाराज, श्री रामानंद संत आश्रम के पुजारी स्वामी वृंदावन दास, जगन्नाथ आश्रम के महंत अरुण व लोकेश दास, उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, नगर निगम की महापौर अनीता ममगांई प्रमुख रूप से मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in