valentine39s-day-hindu-girls-will-marry-lovers
valentine39s-day-hindu-girls-will-marry-lovers

वेलेंटाइन डेः प्रेमी जोड़ों की शादी कराएगी हिन्दू वाहिनी

देहरादून, 12 फरवरी (हि.स.)। वेलेंलाइट डे को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी के तेवर आक्रामक हैं। संगठन ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि 14 फरवरी को पार्कों और अन्य स्थलों पर मिलने वाले प्रेमी जोड़ों की संगठन शादी करवाएगा। पदाधिकारियों का कहना है कि विदेशी ताकतें वेलेंटाइन के नाम जो अश्लीलता का खेल खेल रही हैं उसका हम विरोध करते हैं। भोली -भाली लड़कियों को गुमराह करने वालों को सार्वजनिक रूप से दंडित किया जाएगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा है कि भारत नारी प्रधान देश है, जहां राधा-कृष्ण और सीता राम जैसा पवित्र प्रेम मिलता है लेकिन कुछ विदेशी ताकतें फूहड़ता परोस रही हैं। इसका हिन्दू युवा वाहिनी करारा जवाब देगी। महासचिव जितू रंधावा ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी भोली-भाली लड़कियों को फंसाने वालों को नहीं बख्शेगी और प्रेमी जोड़ों को पकड़कर उनकी शादी करा देगी। इस अवसर पर उनके मां-बाप और परिजन भी बुलाये जाएंगे। साथ ही जयमाला और सिन्दूर का भी प्रबंध होगा। प्रेमी जोड़ों को 51 सौ रुपये का शगुन भी दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में मनीष मेहरवाल, भंवर सिंह पुंडीर, सूर्य प्रकाश भट्ट, राजीव गर्ग, प्रवीन ताहिल, अखिल अग्रवाल, मीनू दीदान, ज्योति राजपूत, आशाराम दुबे, प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in