uttarakhandi-folk-songs-echoed-in-rishikesh
uttarakhandi-folk-songs-echoed-in-rishikesh

ऋषिकेश में गूंजे उत्तराखंडी लोकगीत

ऋषिकेश ,12 फरवरी (हि.स.)। विस्थापित कॉलोनी इंदिरा नगर में शुक्रवार को “अपणु गढ़वाल अपणी संस्कृति कार्यक्रम समिति” के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 10 स्थानीय कलाकारों को पांच- पांच हजार रुपये देने की घोषणा की। श्री बद्री केदार लोक कला मंच एवं प्रियंका म्यूजिकल ग्रुप देहरादून ने उत्तराखंडी लोकगीतों की प्रस्तुति दी।इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधन में गढ़वाली भाषा का प्रयोग किया। अध्यक्ष ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन की दिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन “अपणु गढ़वाल अपणी संस्कृति कार्यक्रम समिति” की सराहनीय पहल है। अग्रवाल ने सभी कलाकारों का प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विश्वविद्यालय उत्तराखंड के कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी ने की । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कुसुम कंडवाल, उषा जोशी, सरला रावत, सुंदरी कंडवाल, जगत सिंह नेगी, शिव कुमार गौतम, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी सजवान, रजनी बिष्ट, अनीता तिवारी, निर्मला उनियाल, मधु, सुशील बिष्ट, राम सिंह रावत, कमल सिंह राणा, सीएम पैन्यूली, दीपक जोशी सहित कार्यक्रम आयोजक में सुनीता थपलियाल, ज्योति शर्मा, कंचन उनियाल, संगीता रावत, सुनीत मंमगाई, भावना, प्रियंक शर्मा, सरोज देवी और नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in