uttarakhandi-apparel-honors-women-in-our-identity-program
uttarakhandi-apparel-honors-women-in-our-identity-program

उत्तराखंडी परिधान हमारी पहचान कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान

देहरादून, 07 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजेन्द्र नगर में उत्तराखंडी परिधान हमारी पहचान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं वरिष्ठ महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। किशन नगर एक्सटेंशन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई संस्कार भारती की प्रांतीय अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद की क्षेत्रीय मंत्री सविता कपूर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को शुभकामनएं दीं। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं रोज करना चाहिए। विधायक जोशी ने क्षेत्रवासियों को 18 मार्च को सर्वे ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि निर्मला जोशी ने महिलाओं को सम्मान दिये जाने पर पदाधिकारियों की सराहना की। कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकों का सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधान उशा डोभाल, रजनी बिन्जोला, सुशीला काला, विमला भट्ट, उर्मिल कपूर, विमला जखमोला, माया पंवार, रजनी रावत, पन्ना गौड़, सुभा वर्मा, सुनीता सिरोही, पवित्रा पंत एवं रोशनी बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग परिधानों में पहुंची महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in