संयुक्त राष्ट्र की रेसिपी बुक में शामिल हुई उत्तराखंड की ’ठटवाणी’
संयुक्त राष्ट्र की रेसिपी बुक में शामिल हुई उत्तराखंड की ’ठटवाणी’

संयुक्त राष्ट्र की रेसिपी बुक में शामिल हुई उत्तराखंड की ’ठटवाणी’

-पहाड़ की भट-गहत जैसी कई दालों के उबले सत्व से तैयार होती है ठटवाणी नैनीताल, 01 अगस्त (हि.स.)। संयुक्त राष्ट्र की संस्था एफएओ यानी फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन ने गत दिनों अंतरराष्ट्रीय माउंटेन डे 2019 पर हिमालयी व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में 27 देशों की 70 से अधिक प्रविष्टियां आई थीं। इन प्रविष्टियों में शीर्ष 30 व्यंजनों को एफएओ ने अपनी ‘रेसिपी बुक’ यानी व्यंजनों की पुस्तक में प्रकाशित किया है। खास बात यह है कि इस रेसिपी बुक में उत्तराखंड के एक व्यंजन ठटवाणी को भी दुनिया की शीर्ष 30 पर्वतीय स्थानों के व्यंजनों में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि ठटवाणी पहाड़ की भट, गहत जैसी कई परंपरागत दालों को उबालकर बनाया जाने वाला उनका सत्व तरह का व्यंजन है, जो काफी पौष्टिक और सर्द मौसम में काफी गर्म तासीर का माना जाता है। बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र के माउंटेन पार्टनरशिप के सदस्य नैनीताल स्थित हिमालयी अनुसंधान और विकास संस्थान ‘चिनार’ की ओर से ठटवाणी व्यंजन की प्रविष्टि भेजी गई थी। चिनार संस्था की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्था द्वारा हिमालय की परंपरागत खेती पर एक सर्वे भी किया गया है जो जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र की संस्था एफएओ द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in