मुख्यमंत्री से मिला उत्तराखंड कांग्रेस दल, सेवादल अध्यक्ष ने लगाई सुरक्षा की गुहार
मुख्यमंत्री से मिला उत्तराखंड कांग्रेस दल, सेवादल अध्यक्ष ने लगाई सुरक्षा की गुहार

मुख्यमंत्री से मिला उत्तराखंड कांग्रेस दल, सेवादल अध्यक्ष ने लगाई सुरक्षा की गुहार

देहरादून, 01 अगस्त (हि. स.)। कांग्रेस संगठन महामंत्री विजय सारस्वत के नेतृत्व में आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी ट्रस्ट, राजीव गांधी ट्रस्ट एवं राजीव गांधी फाउण्डेशन की जांच के आदेश को लेकर रस्तोगी की ओर से 17 जुलाई को 24 घंटे का मौन उपवास किया गया था। मौन व्रत के उपरांत सोशल मीडिया के माध्यम से झारखण्ड निवासी जेके देसाई ने राजेश रस्तोगी को धमकी दी गई। इस धमकी के खिलाफ रस्तोगी ने अपने जान माल की सुरक्षा की मांग करते हुए उचित कार्यवाही के लिए मुकदमा भी दर्ज कराया था। विजय सारस्वत ने बताया कि राजेश रस्तोगी एक अधिवक्ता भी हैं। हरिद्वार में शोषित महिलाओं की विधिक मदद करने पर स्थानीय भाजपा के बड़े नेता उक्त संस्था के परमाध्यक्ष का पक्ष ले रहे थे। उपरोक्त दोनों कारणों में रस्तोगी को जान का खतरा है। इसी कारण मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रस्तोगी को सुरक्षा देने एवं उचित कार्रवाही करने को लिखा है। प्रदेश सरकार से यह भी मांग की कि राजेश रस्तोगी के जीवन को कोई खतरा न हो इसके लिए उन्हें तुरन्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाय। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री अजय सिंह, युवा नेता पुष्कर सारस्वत आदी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in