uttarakhand-congress-offensive-against-bjp-government-6-public-outrage-rallies-will-speak
uttarakhand-congress-offensive-against-bjp-government-6-public-outrage-rallies-will-speak

उत्तराखंड कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रामक, 6 जन आक्रोश रैलियों से बोलेगी हमला

देहरादून, 25 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा सरकार की घेरेबंदी को लेकर आंदोलन को और तेज करेगी। आगामी दिनों में पार्टी की ओर से राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में छह बड़ी जन आक्रोश रैलियां करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में तीन जनाक्रोश रैलियां गढ़वाल मंडल में व तीन कुमायूं मंडल में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आगामी 14 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल से जनाक्रोश रैलियों का श्रीगणेश किया जाएगा व 25 मार्च को हल्द्वानी में रैली होगी। जल्द ही उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़ , रुद्रपुर व देहरादून में होने वाली रैलियों की तिथि शीघ्र घोषित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जन आक्रोश रैलियों में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत राज्य के सभी वरिष्ठ नेता प्रतिभाग करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in