uttarakhand-364-new-cases-of-corona-two-killed
uttarakhand-364-new-cases-of-corona-two-killed

उत्तराखंडः कोरोना के 364 नए मामले, दो की मौत

-433 बूथों पर 47, 714 लोगों को लगा टीका देहरादून, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने से कुछ राहत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 364 नए मामले सामने आए हैं जबकि दो संक्रमित व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। राज्य में एक लाख 12 सौ पचहत्तर लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं आज 194 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। प्रदेश में कुल दो हजार से ज्यादा सक्रिय केस है। संक्रमण से बचाव के लिए 433 बूथों पर 47,714 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इनमें 16472 बुजुर्ग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक अलग-अलग सरकारी और निजी लैब से 9291 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि प्रदेश के सभी 13 जिलों से 364 व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाए गए। देहरादून और हरिद्वार में 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं। यह चिंताजनक है। राज्य में दो मरीजों की मौत हुई है जिसमें एक 42 वर्षीय महिला की ऋषिकेश एम्स और नीलकंठ अस्पताल नैनीताल में 62 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 1721 (1.70 दर) कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 139 और हरिद्वार में 118, नैनीताल में 34, उधमसिंहनगर में 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा और चंपावत में छह-छह व बागेश्वर व पिथौरागढ़ में दो-दो, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में पांच-पांच, उत्तरकाशी में 3,चमोली में 1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। प्रदेश में अभी तक 101275 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिसमें 95649 (94.44%) लोग स्वस्थ्य भी चुके हैं। राज्य से बाहर 1501 (1.48) लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं। वर्तमान में 2404 सक्रिय केस हैं। सक्रिय मरीजों की बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज 194 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर गए। अब तक प्रदेश में 26 लाख 66 हजार 159 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैंपल के आधार पर पॉजिटिविटी दर 3.66 फीसद है। शुक्रवार को 25662 व्यक्तियों के जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। दून में आठ जोखिम क्षेत्रः देहरादून में जोखिम क्षेत्र की संख्या आठ हो गई है। देहरादून में 5, ऋषिकेश में 2 और मसूरी में 1 जोखिम जोन बनाए गए हैं। गुरुवार को 6 जोखिम क्षेत्र थे। देहरादून में आज दो नए स्थानों को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया । प्रदेश में 433 बूथों पर 47714 लोगों का टीकाकरण प्रदेश में 433 बूथों पर 47714 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 16472 बुजुर्गों और 45 से 60 साल के 28202 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 2097 फ्रंट लाइन वर्कर और 943 हेल्थ वर्कर को टीका लगाया गया। अब तक कुल 366266 बुजुर्गों और 45 से 60 साल के 67779 व्यक्तियों को टीका लगाया गया है। देहरादून में 107 केन्द्रों पर 60 वर्ष से अधिक आुय के 3700 और 45-60 साल के 7055 लोगों को टीका लगवाया गया। 326 हेल्थ वर्कर और 273 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया गया। बॉर्डर पर निगेटिव जांच के बाद मिल रहा प्रवेश उत्तराखंड के सभी जिले के बॉर्डर जांच की व्यवस्था की गई है। कुंभ मेले के प्रवेश स्थानों पर भी जांच की व्यवस्था की गई है। लोगों को परेशानी जरूर हो रही है लेकिन कोविड निगेटिव जांच के बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सभी जगह पुलिस तैनात है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखने के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। रिपोर्ट न होने पर मौके पर ही एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वापस लौटाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in