ukrand-tightens-for-assembly-elections
ukrand-tightens-for-assembly-elections

विधानसभा चुनाव के लिए उक्रांद ने कसी कमर

गोपेश्वर, 21 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार का ब्लाॅक सभागार दशोली में बैठक की। इस दौरान उक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष भूपाल सिंह गुसाईं ने संगठन विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दल विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता सुख भोगा पर किसी ने भौगोलिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की योजना नहीं बनाई। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in