two-women-died-of-corona-in-champawat
two-women-died-of-corona-in-champawat

चंपावत में कोरोना से दो महिलाओं की मौत

चंपावत, 29 अप्रैल (हि.स)। जनपद मुख्यालय में गुरुवार को कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गई। एक ने निजी अस्पताल और एक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। राजस्व निरीक्षक राजीव मेहरा ने बताया है कि टनकपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रीता शर्मा (56) पत्नी राकेश शर्मा निवासी दिल्ली को बुधवार रात साढ़े बारह बजे भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. शोभित तिवारी ने बताया कि गड़कोट, चंपावत निवासी 76 वर्षीय महिला चंचला देवी को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग महिला को निमोनिया था। उनका आक्सीजन लेबल काफी कम था। उपचार के दौरान रात में चंचला देवी की मौत हो गई। तहसीलदार ज्योति नपलच्याल ने बताया कि दोनों का प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in