two-rural-roads-closed-in-tehri
two-rural-roads-closed-in-tehri

टिहरी में दो ग्रामीण मार्ग बंद

-देवप्रयाग, मायाकुंड में गंगा खतरे के निशान से नीचे नई टिहरी, 20 जून (हि.स.)। ऋषिकेश-श्रीनगर राजमार्ग संख्या 58 शिवपुरी के पास सुबह से बंद था, जिसे दोहपर में खोल दिया गया है। जनपद में दो ग्रामीण संपर्क सड़क मार्ग अभी भी बंद हैं। यह जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट दी। उन्होंने बताया कि जनपद में बीते 24 घंटों में औसतन 27.6 एमएम बारिश हुई है। देवप्रयाग और मायाकुंड मुनिकीरेती में गंगा का जलस्तर नियंत्रण रेखा के ऊपर बह रहा है। देवप्रयाग में जलस्तर 460.10 मीटर और मायाकुंड मुनिकीरेती में 339.8 मीटर है। यह खतरे के निशान से नीचे है। हिन्दुस्थान समाचार /प्रदीप डबराल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in