two-officials-of-the-center-met-with-swami-chidanand
two-officials-of-the-center-met-with-swami-chidanand

स्वामी चिदानंद से मिले केंद्र के दो अधिकारी

-जगमोहन गुप्ता और नदिता दास नदियों के संरक्षण पर चर्चा ऋषिकेश, 05 अप्रैल ( हि.स.)। संयुक्त सचिव जल शक्ति मंत्रालय जगमोहन गुप्ता और ज्वांइट सेक्रेटरी खाद्य मंत्रालय नदिता गुप्ता सोमवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। दोनों ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट की। उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय और नमामि गंगे के साथ मिलकर जल और नदियों के संरक्षण पर चर्चा की। स्वामी ने कहा कि अब जरूरत है कम जल वाली फसलों का रोपण किया जाए ताकि भूमिगत जल का संरक्षण हो सके। जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। इस लिहाज से क्विनोआ की खेती (क्विनोआ - प्रोटीन से भरपूर और फाइबर से समृद्ध अनाज है जिससे कुपोषण में भी कमी आएगी)। महत्वपूर्ण है। जल संरक्षण के लिये ‘शुष्क कृषि तकनीक’ को अपनाना सबसे बेहतर होगा। स्वामी ने कहा कि जल समस्या सबसे बड़ा मुद्दा है। इस पर पूरे राष्ट्र को मिलकर कार्य करना होगा तभी भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखा जा सकता है। भारत में आबादी के अनुपात में पहले ही जल की उपलब्धता बहुत कम है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in