पौड़ी से देहरादून जाते समय देवप्रयाग में रुके त्रिवेन्द्र रावत

trivendra-rawat-stopped-in-devprayag-while-going-from-pauri-to-dehradun
trivendra-rawat-stopped-in-devprayag-while-going-from-pauri-to-dehradun

नई टिहरी, 02 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को पौड़ी से देहरादून लौटते समय कुछ देर के लिए लोनिवि विश्राम गृह देवप्रयाग में रुके। यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौक पर पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर कार्य शुरू कर दें और भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का माहौल बनाने में लग जाएं। कुछ देर विश्राम करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवप्रयाग से देहरादून के लिए रवाना हो गए। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय ध्यानी, सांसद प्रतिनिधि शशि ध्यानी, मण्डल अध्यक्ष अशोक तिवारी, सभासद रूपेश गुसाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भट्ट, सरिता कर्नाटक, शुभा तिवारी, रजनी सयाना, सुरेश मिश्रा, पीएल कोटियाल आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in