त्रिवेणी घाट पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे का ट्रायल सफल

trial-of-100-feet-high-tricolor-successful-at-triveni-ghat
trial-of-100-feet-high-tricolor-successful-at-triveni-ghat

ऋषिकेश, 08 जून (हि.स.)। त्रिवेणी घाट पर आन, बान और शान के साथ लहराता राष्ट्रीय तिरंगा झंडा श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों को देशभक्ति का अहसास करायेगा। देश के गौरव व सम्मान के प्रतीक तिरंगा झंडा 100 फीट ऊंचे हाईमास्क पोल पर लगाया गया है। लोकार्पण से पूर्व फिलहाल इसका ट्रायल सफल रहा। मंगलवार दोपहर महापौर अनीता ममगांंई, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंंह क्वीरियाल व अधिशासी अभियंता विनोद जोशी ने त्रिवेणी घाट पर राष्ट्रीय ध्वज का पार्षदों संग निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि एमडीडीए द्वारा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सबसे प्रमुख रमणीक स्थल त्रिवेणी घाट पर तिरंगा झंडा लगाया गया है। इसकी सम्पूर्ण देखदेख निगम प्रशासन करेगा। निगम प्रशासन यहां खूबसूरत लाइटिंग के साथ बेहद आकर्षक चबूतरे का निर्माण करायेगा। इस दौरान महापौर ने कार्यदायी संस्था के ठेकदार को एक माह के भीतर 8 जुलाई तक तमाम निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए भी आदेशित किया। उन्होंने बताया कि आगामी 9 जुलाई को तिरंगे का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in