transition-of-kinnar-arena-will-come-out-with-juna
transition-of-kinnar-arena-will-come-out-with-juna

जूना के साथ निकलेगी किन्नर अखाड़े की पेशवाई

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। कुम्भ मेले में किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़े के साथ नगर प्रवेश करेगा। किन्नर अखाड़े की पेशवाई भी जूना अखाड़े के साथ ही निकलेगी। गुरुवार को किन्नर अखाड़े की बैठक में यह फैसला किया गया। फैसले से अवगत कराते हुए किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि कुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की पेशवाई जूना अखाड़े के साथ निकलेगी। इसके अलावा सभी धार्मिक गतिविधियां शाही स्नान आदि के कार्य जूना अखाड़े के साथ ही सम्पन्न होंगे। किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़े के साथ है। इस कारण सभी गतिविधियां जूना अखाड़े के साथ होंगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in