trans-garhwal-bike-expedition-starts
trans-garhwal-bike-expedition-starts

ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपीडिशन शुरू

देहरादून, 12 मार्च (हि.स.)। गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने आज होटल द्रोण से ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपीडिशन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर निदेशक बिष्ट ने ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपीडिशन के सभी 10 बाइकर्स और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपीडिशन के आयोजक तिलक सोनी ने बताया कि वे उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लंबे समय से वे बाइक रैली का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज की ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपीडिशन में विभिन्न राज्यों के 10 बाइकर्स हिस्सा ले रहे हैं। ये रैली देहरादून से उत्तरकाशी के हर्षिल पहुंचेगी। उसके बाद गंगोत्री से उत्तरकाशी होते हुए चोपता, बद्रीनाथ घाटी से 6 दिन में 800 किलोमीटर सफर तय कर ऋषिकेश में इस रैली का समापन होगा। उन्होंने बताया कि इन 6 दिन में यह बाइकर्स उच्च हिमालय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरेंगे। रैली में केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली के 10 बाइकर्स भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ डॉ. विजय बडोनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनबीर विघाणा, गंगा विचार मंच के जयप्रकाश भट्ट मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in