tourist-goods-reached-niranjani-arena-from-prayagraj
tourist-goods-reached-niranjani-arena-from-prayagraj

प्रयागराज से निरंजनी अखाड़ा पहुंचा पेशवाई का सामान

हरिद्वार, 21 फरवरी (हि.स.)। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई का सामान प्रयागराज से हरिद्वार पहुंच गया। इसमें श्री छड़ी, श्री होदा, श्री सिंहासन आदि शामिल है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज के मैदान में रमता पंचों के लिए बन रही छावनी का पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी व श्री आनंद अखाड़ा के श्रीमहंतों ने अवलोकन किया। अखाड़ा सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समय से सभी कार्य पूरे हो जायेंगे। पेशवाई के सामान की सुरक्षा के लिए मेला प्रशासन की तरफ से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि 25 फरवरी को रमता पंच हरिद्वार पहुंच जाएंगे। जमात के आने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। टेंटो का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जल्द टेंट समेत सभी व्यवस्था पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अखाड़े के कार्तिकेय का सिंहासन, आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर के सिंहासन, छड़ी, भाले, होदा आदि सभी चांदी के होते हैं। यह सभी पेशवाई के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर के लिए होता है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in