total-lockdown-in-the-state-sajwan
total-lockdown-in-the-state-sajwan

प्रदेश में लगे सम्पूर्ण लॉकडाउन : सजवाण

उत्तरकाशी, 04 मई (हि.स.) प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा है कि कोरोना से पूरे देश की स्थिति खराब है। कोरोना की दूसरी लहर को गम्भीरता से लेने की जरूरत है। सजवाण ने वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाउन की मांग की है। उन्होंने सरकार से छोटे व्यापारी एवं प्रभावित वर्ग सहित आमजन की सुविधा के लिए राहत पैकेज की भी मांग की। लोगों से कोविड नियमों के पालन की अपील के साथ सुख -शांति की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार /चिरंजीव सेमवाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in