the-protest-of-the-pilgrimage-priests-is-not-ending-on-the-devasthanam-board
the-protest-of-the-pilgrimage-priests-is-not-ending-on-the-devasthanam-board

देवस्थानम बोर्ड पर नहीं खत्म हो रहा तीर्थ पुरोहितों का विरोध

उत्तरकाशी, 17 जून (हि.स.)। गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित समाज का देवस्थानम बोर्ड के विरोध में जारी आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। बोर्ड को भंग करने के लिए तीर्थ पुरोहित मंदिर परिसर में काली पट्टी बांधकर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन करके बहुत गलत कार्य किया है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले तीन जिलों के लिए यात्रा खोले जाने का फरमान जारी किया और और फिर बाद में यात्रा खोलने का फैसला वापस ले लिया। ऐसे में सरकार की किरकिरी हो रही है। यात्रा खोलने से पहले सरकार को तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर वार्ता करनी चाहिए। सरकार की यात्रा खोलने को लेकर मंशा साफ नजर नहीं आ रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ चिरंजीव सेमवाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in