the-forest-fire-reaches-the-tea-garden
the-forest-fire-reaches-the-tea-garden

चाय बागान तक पहुंची जंगल की आग

पौड़ी, 05 अप्रैल (हि.स.)। जंगल की आग ने चाय बागान को भी क्षति पहुंचाई है। चाय बागान के एक तिहाई हिस्से में आग से नुकसान पहुंचा है। बागान कर्मियों का कहना है कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पौड़ी जनपद में जंगल की आग अब रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर रही है। इससे स्थानीय निवासियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा स्थानीय निवासी आंखों में जलन व धुंध से भी परेशान हैं। विकासखंड खिर्सू के सिंगोरी गांव में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की ओर से वर्ष 2016 में 8 हेक्टेयर भूमि पर चाय बागान तैयार किया गया था। इस बागान का एक तिहाई हिस्सा जंगल की आग की चपेट में आने से प्रभावित हुआ है। यहां कार्यरत सुपरवाइजर हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि जंगलों की आग चाय के बागान तक पहुंच गई। इससे करीब सवा तीन हेक्टेयर में चाय का बागान जलकर राख हो गया है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। वहीं, जंगलों की आग से शहर में सुबह से ही धुंध छाई हुई है। इससे आंख में जलन व श्वास के रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in