the-entire-market-sanitization-of-rishikesh
the-entire-market-sanitization-of-rishikesh

ऋषिकेश का समूचा बाजार सेनेटाइज

ऋषिकेश, 19 अप्रैल (हि.स.)। वीकेंड कर्फ्यू के बाद दुकानों के शटर खुलने से पूर्व शहर के सभी बाजारों में मेयर अनीता ममगांंई ने सेनेटाइजेशन कराया। नगर उद्योग व्यापार महासंघ के आग्रह पर सोमवार को पौ फटने से पूर्व निगम स्वच्छकारों और सेनेटाइजेशन टीमों के साथ वह बाजारों में उतरीं। मेयर ने नगर के तमाम प्रमुख बाजारों में सेनेटाइजेशन कराया। महासंघ से जुड़े व्यापारियों के सहयोग से यह अभियान करीब ढाई घंटे तक चला। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in