the-condition-of-a-young-man-in-nainital-due-to-fire-burning
the-condition-of-a-young-man-in-nainital-due-to-fire-burning

नैनीताल में आग में जलने से युवक की हालत गंभीर

नैनीताल, 23 जनवरी (हि.स.)। नगर के कृष्णापुर क्षेत्र में एक युवक के आग में झुलसने की प्रारंभिक सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कृष्णापुर चुंगी के पास रहने वाला करीब 20 वर्षीय युवक दीपक उर्फ दीपू पुत्र अशोक अज्ञात कारणों से 50 फीसद तक यानी बेहद गंभीर स्थिति तक जल गया। उसे गंभीर अवस्था में हल्द्वानी ले जाया गया है। शुरुआती दौर में आग लगने के कारणों की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि 50 फीसद जले युवक को हल्द्वानी ले जाने की सूचना है। किसी ने इस मामले की पुलिस को सीधे सूचना नहीं दी है। नगर पालिका के क्षेत्रीय सभासद कैलाश रौतेला ने जानकारी के आधार पर बताया कि दीपक समाचार पत्र वितरित करने का काम करता है। बताया जा रहा है कि घर के पास बाइक से गिरे पेट्रोल में आग पकड़ने की वजह से हादसा हुआ है। युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी।-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in