the-ashes-of-10-thousand-unclaimed-people-flowed-in-the-ganges
the-ashes-of-10-thousand-unclaimed-people-flowed-in-the-ganges

गंगा में प्रवाहित की 10 हजार लावारिस लोगों की अस्थियां

हरिद्वार, 26 जून (हि.स.)। हिंदी-कश्मीरी संगम की अध्यक्ष डा.बीना बूंदकी के साथ दिल्ली से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजा माई और उनकी टीम द्वारा करीब दस हजार लावारिस और असहाय लोगों की अस्थियां हरिद्वार लाई गईं। अस्थियों को सदविचार परिवार के केपी लहरी और सिद्धार्थ के संयोजन में कनखल सती घाट पर गंगा में विधि विधान से विसर्जित किया गया। इस मौके पर डा.बीना बूंदकी ने कहा कि जीवनकाल में सभी लोग साथ रहते हैं। किंतु मरणोपरांत मनुष्य के कर्म ही उनके साथ जाते हैं। वर्तमान में उन्होंने लावारिसों को अपना कांधा देकर मां गंगा की गोद में अर्पित किया है। जूना अखाड़े के श्रीमहंत हिमानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वर्तमान में विज्ञान, आधुनिकतावाद, बाजारवाद के चलते सनातन धर्म लुप्त हो रहा है। भारतीय संस्कृति की परंपराओं को बचाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों से लावारिस अस्थियों को लाकर मां गंगा में विसर्जन करने के लिए वे इस संगठन का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पूजा माई ने कहा कि सभी अपने पूर्वजों की अस्थियां गंगा में जरूर प्रवाहित करें। ऐसा करने से ही उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। इस मौके पर आचार्य महेश, दलजीत सिंह, बीके कटारिया, एडवोकेट सुनीता मजुमदार, सुधीर वर्मा, कृष्णा कुमार गौतम, एडवोकेट अशोक कुमार, मंजू अग्रवाल, ललित मिश्रा, राजीव कुमार शर्मा, देवेश, जय प्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in