teerthpurohits-demand-dissolution-of-devasthanam-board
teerthpurohits-demand-dissolution-of-devasthanam-board

तीर्थपुरोहितों ने की देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग

नई टिहरी, 30 जून (हि.स.)। चारधाम तीर्थपुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत ने देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग कर पूर्ववत स्थिति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में महापंचायत ने प्रधानमंत्री , केंद्रीय गृह मंत्री, संघ प्रमुख मोहन भागवत और विहिप कार्यकारी अध्यक्ष को पत्र भेजे हैं। महापंचायत अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने कहा है कि चारधाम देवस्थानम प्रबन्धकीय विधेयक 2019 को लागू करने से भ्रम की स्थिति है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम तीर्थपुरोहित समाज एवं हक-हकूकधारी विधेयक को लेकर संशय गहरा गया है। देवस्थानम बोर्ड के जरिये सरकार धामों की संपूर्ण व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में रखना चाहती है। देवस्थानम अधिनियम और बोर्ड को लेकर चल रहे विवाद के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। अधिनियम लाने से पहले सरकार ने तीर्थपुरोहित और हक-हकुकधारी समाज से संवाद नहीं किया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in