tapovan-rainy-disaster-havan-done-for-peace-of-soul-of-dead
tapovan-rainy-disaster-havan-done-for-peace-of-soul-of-dead

तपोवन-रैणी आपदाः मृतकों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन

गोपेश्वर, 07 मार्च (हि.स.)। तपोवन-रैंणी आपदा में हताहत लोगों की आत्मा की शांति के लिये रविवार को तपोवन में हनुमान मंदिर में हवन किया गया। मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गई। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने हवन कर यज्ञ आहुतियां दी। रविवार को तपोवन-रैंणी आपदा का एक माह पूरा हो गया। इस आपदा में लगभग 204 लोग लापता हो गए थे। इनमें से 72 शव और 31 मानव अंग बरामद हो चुके हैं। बाकी लापता लागों की खोजबीन जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in