Swami Vivekananda remembered on National Youth Day in Shantikunj
Swami Vivekananda remembered on National Youth Day in Shantikunj

शांतिकुंज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को याद किया गया

हरिद्वार, 12 जनवरी (हि.स.)। शांतिकुंज में मंगलवार को युगनायक स्वामी विवेकानंद की 158 वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा चेतना गीत के माध्यम से स्वामी जी के विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने संदेश में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने युवाओं को सद्विचार एवं सत्कर्म को जीवन में अपनाने, लक्ष्य प्राप्ति तक सतत चलते रहने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को सफल होने के विविध सूत्र बताए। देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने स्वामी विवेकानंद को कड़ी मेहनत करने वाले तथा आदर्शों के लिए समर्पित महान योद्धा बताया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक हेन्द्र शर्मा, शिवप्रसाद मिश्र, युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक केपी दुबे सहित शांतिकुंज, देसंविवि, गायत्री विद्यापीठ एवं ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा मानव अधिकार संरक्षण समिति ने शारदा नगर कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की स्मृति में गोष्ठी का आयोजन किया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को याद करने के वैसे तो कई कारण हैं लेकिन उनमें से एक कारण है, 11 सितंबर 1883 का विश्व धर्म सम्मेलन, जिसका आयोजन अमेरिका के शिकागो में किया गया था। इसमें दिया गया स्वामी विवेकानंद का भाषण आज भी प्रासंगिक है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in