swami-tejeshwanand-giri-became-the-president-of-bholanand-sannyas-ashram
swami-tejeshwanand-giri-became-the-president-of-bholanand-sannyas-ashram

स्वामी तेजेश्वानंद गिरी बने भोलानंद संन्यास आश्रम के अध्यक्ष

हरिद्वार, 07 फरवरी (हि.स.)। स्वामी तेजेश्वानंद गिरी महाराज को श्रीश्री भोलानंद संन्यास आश्रम सेवायत श्रीश्री ब्रह्मेश्वर शिवठाकुर का आमराय से अध्यक्ष, स्वामी गोपालांनद गिरी सचिव और स्वामी शिवप्रकाशनंद गिरी को सह सचिव चुना गया। संतों ने फूलमाला पहनाकर स्वामी तेजेश्वानंद गिरी का स्वागत किया। स्वामी तेजेश्वानंद गिरी महाराज ने सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संत परंपरा अनुरूप आश्रम को सेवा के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। संतों का जीवन ही परोपकार के लिए समर्पित होता है। गुरु के आशीर्वाद एवं गुरु भाइयों के सहयोग से वे आश्रम की परंपरा का निर्वहन करेंगे। आश्रम की गरिमा के अनुरूप सेवा प्रकल्प चलेंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला सनातन संस्कृति का महापर्व है। उन्होंने भक्तों से कहा कि गंगा की निर्मलता, स्वच्छता, अविरलता को लेकर सभी को सहभागिता निभानी चाहिए। इस मौके पर स्वामी निर्बेद्धानंद गिरी, स्वामी निर्मलेद्र सरस्वती, स्वामी सच्चिदानंद पुरी, स्वामी संजय पुरी, स्वामी संतोष महाराज, ब्रह्मचारी प्रदीपानंद, स्वामी अनन्तानन्द गिरी, स्वामी हीरानन्द गिरी, ब्रह्मचारी नन्दगुलाल, स्वामी रामेश्वरानंद गिरी, स्वामी श्रद्धानंद पुरी, स्वामी आत्मशिवा, स्वामी साधनानंद, आनन्द गिरी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in