युवा पीढ़ी श्रीदेव सुमन के सिद्धांतों को अपनाकर विकास में बने भागीदार : प्रीतम
युवा पीढ़ी श्रीदेव सुमन के सिद्धांतों को अपनाकर विकास में बने भागीदार : प्रीतम

युवा पीढ़ी श्रीदेव सुमन के सिद्धांतों को अपनाकर विकास में बने भागीदार : प्रीतम

देहरादून, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टिहरी जन क्रांति के नायक शहीद श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने शत-शत नमन करते हुए युवा पीढ़ी से अपील की है कि वे सुमन के सिद्धांतों को अपनाते हुए, प्रदेश के विकास में भागीदार बने। अध्यक्ष सिंह ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर वक्ता तथा गांधीवादी विचारधारा से ओत-प्रोत बताया। कहा कि सुमन ने राजशाही के विरद्ध अहिंसात्मक आन्दोलन संचालित कर जन आन्दोलनों के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कराया है। टिहरी रियासत के दमन तथा सामंतशाही का विरोध करते हए, उनके द्वारा की गई भूख हड़ताल और उनकी शहादत विश्व क्रांति के इतिहास में अनूठी शहादत है। महात्मा गांधी के सत्याग्रह एवं अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर श्रीदेव सुमन ने राजशाही के विरुद्ध, जो संघर्ष किया, वह अपने आप में एक इतिहास है। प्रीतम सिंह ने कहा कि शहीद श्रीदेव सुमन ने सत्य एवं अहिंसा के संदेश को लेकर टिहरी राज्य में एक नई अलख भी जागृत थी। सुमन ने महात्मा गांधी से मिलकर टिहरी राज्य में प्रजामण्डल के कार्यों का संचालन किया और जनता को एक नई रोशनी भी दी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in