sparsh-ganga-team-appreciated-the-services-of-guru-nanak-dev-dharma-prachar-samiti
sparsh-ganga-team-appreciated-the-services-of-guru-nanak-dev-dharma-prachar-samiti

स्पर्श गंगा टीम ने की गुरुनानक देव धर्म प्रचार समिति की सेवाओं की सराहना

हरिद्वार, 07 जून (हि.स.)। स्पर्श गंगा टीम ने गुरुनानक देव धर्म प्रचार समिति द्वारा भेल सेक्टर दो स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में पिछले तीन सप्ताह से संचालित निःशुल्क ऑक्सीजन और लंगर सेवा की सराहना की। गुरुद्वारे पहुंची स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों ने समिति की सेवाओं की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्पर्श गंगा की अध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि कोरोना मरीजों की सेवा के लिए गुरुनानक देव धर्मप्रचार समिति द्वारा गुरुद्वारे में संचालित की जा रही निःशुल्क ऑक्सीजन और कोविड से पीड़ित परिवारों के लिए लंगर सेवा का संचालन सराहनीय है। स्पर्श गंगा की सह संस्थापक आरुषि निशंक के निर्देश पर श्री गुरु नानक देव धर्म प्रचार समिति को सेवा के लिए सहयोग प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सिख समाज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो की पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है। केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा भी जनता के लिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। रश्मि चैहान, कमला जोशी ने कहा कि स्पर्श गंगा टीम भी दिन रात लोगो की सेवा कर रही है।इस अवसर पर सीता चमोली, मन्नू रावत, आशु चैधरी, रेनू शर्मा, रजनी वर्मा, विमला ढोंडियाल, मोहित चैधरी, सुखदेव सिंह, उजल सिंह, पमिन्दर सिंह बल, हरभजन सिंह, सरबजीत सिंह, विक्रम सिंह सिद्धू, लव कुमार शर्मा, अमनप्रीत सिंह, बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in