समाजसेवी रविंद्र पुंडीर 'आप' पार्टी में शामिल

socialist-ravindra-pundir-joins-aap-party
socialist-ravindra-pundir-joins-aap-party

देहरादून, 25 फरवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यालय में आप की वरिष्ठ नेता सुधा पटवाल की अध्यक्षता में देहरादून के जाने माने समाजसेवी रविंद्र कुमार पुंडीर ने कैंट विधानसभा क्षेत्र से कई बुद्धिजीवी लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने डाॅ. उपमा अग्रवाल, सुधा पटवाल, अक्षय शर्मा, दीपक सेलवान और सतीश शर्मा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप उपाध्यक्ष ने रविन्द्र कुमार पुंडीर का स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाएं एवं पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ समाज से जुड़े कई बुद्धिजीवी लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रामपाल सिंह, पूर्व प्रबंधक ओएनजीसी वीरेन्द्र पुंडीर, पूर्व बैंक मैनेजर संजय पुंडीर, सिविल इंजीनियर शिव मंगल प्रसाद, पूर्व जोनल मैनेजर पिंकेश सिंह, सिविल इंजीनियर हांडा, एडवोकेट दिनेश चौधरी समेत कई बुद्धिजीवी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। रविन्द्र कुमार पुंडीर ने कहा कि वो सालों से समाजसेवा के साथ-साथ कई राजनीतिक दलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने भाजपा में भी अपनी सेवाएं दी, लेकिन उनका मन सभी पार्टियों से व्यथित हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in