siddhpeeth-is-the-lal-mata-vaishno-devi-temple-premchand
siddhpeeth-is-the-lal-mata-vaishno-devi-temple-premchand

सिद्धपीठ है लाल माता वैष्णो देवी मंदिरः प्रेमचंद

हरिद्वार, 22 फरवरी (हि.स.)। माता लाल देवी वैष्णो माता गुफा वाले मंदिर की स्थापना करने वाली माता लाल देवी माता का पावन जन्मोत्सव निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज की अध्यक्षता एवं लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास के संयोजन में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने माता लाल देवी को नमन करते हुए कहा कि वह शक्ति स्वरूपा थीं। उन्होंने हरिद्वार में वैष्णो माता मंदिर स्थापित कर हरिद्वार की भव्यता को बढ़ाने का कार्य किया। लाल माता वैष्णो देवी मंदिर सिद्ध पीठ है। इस मौके पर उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि लाल माता वैष्णो देवी मंदिर धर्म और सेवा का केंद्र है जहां पर तीर्थयात्रियों को आश्रय और भोजन दोनों मिलते हैं। यहां पर समाजसेवा के कार्य निरंतर संचालित होते रहते हैं। लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने समारोह में पधारे संत, महंत एवं महामंडलेश्वर का स्वागत किया। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि पूज्य माता लाल देवी शक्ति की उपासक थीं। उनके जप -तप के कारण ही यह स्थान सिद्धपीठ के रूप में प्रतिष्ठित हुआ है। इस अवसर पर म.मं. स्वामी हरिचेतनानंद, म.मं. स्वामी प्रेमानंद, म.मं. स्वामी अर्जुन पुरी, भारत माता मंदिर समंवय सेवा ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आईडी शर्मा, श्रीमहंत ललितानंद गिरि, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, स्वामी ऋषिश्वरानंद, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गेशानंद, हरिद्वार के मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, भाजपा पार्षद के उपनेता अनिरुद्ध भाटी, पार्षद विनीत जौली, अनिल मिश्रा, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, भाजपा नेता नरेश शर्मा, राजपाल नेगी, मनोज जखमोला, अनीता वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन महंत रविदेव शास्त्री एवं समाजसेवी संजय वर्मा ने किया। सती घाट कनखल के जीर्णोद्धार की मांग लाल माता वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित संत सम्मेलन में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से संतों ने कुंभ के दौरान सती घाट कनखल के सौंदर्यकरण की भी मांग की। लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का ध्यान सती घाट के महत्व और उसकी दुर्दशा की ओर आकर्षित किया। चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से कनखल स्थित सती घाट के जीर्णाेद्धार की मांग की और कुंभ निधी से सती घाट के सौंदर्यकरण करवाने की मांग रखी। इसका निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह महाराज, बाबा कमल दास, पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर महावीर अग्रवाल सहित संत समाज ने अनुमोदन किया। बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, बाबा हठयोगी ने कहा कि सती घाट पौराणिक अस्थि विसर्जन स्थल है जिसका धार्मिक महत्व है। इस स्थल की दुर्दशा से आने वाले यात्रियों को असुविधा होती हैं। सरकार को इस कुंभ में सती घाट का जीर्णाेद्धार करवाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in