श्रुति, सविता नेपाल समेत आठ राज्यों के भ्रमण पर

shruti-savita-on-eight-states-including-nepal
shruti-savita-on-eight-states-including-nepal

उत्तरकाशी, 22 फरवरी ( हि.स.)। श्रुति रावत और सविता महतो इनदिनों आठ राज्यों और नेपाल के भ्रमण पर हैं। दोनों स्वच्छ हिमाचय-अखंड हिमालय, महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश दे रही हैं। दोनों साइकिल से भ्रमण पर हैं। श्रुति प्रखंड भटवाड़ी गोरसाली गांव और सविता छपरा (बिहार) की रहने वाली हैं। दोनों ने अपना अभियान 2 फरवरी को अटारा बार्डर से शुरू किया। उन्होंने शनिवार को हिमाचल प्रदेश को विदा करते हुए पुराला में प्रवेश किया। श्रुति कर्तव्य फाउंडेशन और सविता संयुक्त राष्ट्र की मदद से इस अभियान को पूरा करेंगी। पुरोला पहुंचने पर दोनों का जनप्रतिनिधियों और थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने स्वागत किया। वह 18 दिनों में पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश से गुजरते हुए लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय कर पुरोला पहुंची। दोनों लगभग 6 हजार किलोमीटर का सफर पूरा कर अप्रैल में अरुणाचल प्रदेश से लगे चीन बॉर्डर तबांग में अभियान का समापन करेंगी। श्रुति रावत के साथ एडवेंचर पर निकली सविता महतो ने कहा कि वह 2017 से साइकिलिंग एडवेंचर कर भारत के 29 राज्यों में सोलो इंडिया तथा कम उम्र में यह साहसी कार्य करने को लेकर दो विश्व रिकॉर्ड के साथ 2018 मे 100 पावरफुल वुमन ऑफ एशिया का अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने दोनों को शुभकामनायें दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in