परमार्थ निकेतन में श्रीरामचरित मानस का समापन
परमार्थ निकेतन में श्रीरामचरित मानस का समापन

परमार्थ निकेतन में श्रीरामचरित मानस का समापन

ऋषिकेश, 10 जुलाई (हि.स.)। परमार्थ निकेतन के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती महाराज के 55 वें महानिर्वाण दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय श्रीरामचरित मानस महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु परम्परा का पूजन किया। साधकों, भक्तों, ऋषिकुमारों और आचार्यों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शुकदेवानंद सरस्वती की प्रतिमा की पूजा की। स्वामी शुकदेवानंद ने परमार्थ निकेतन की स्थापना 1942-43 में की थी। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in