भवसागर से पार लगाती है भगवान शिव की आराधनाः कैलाशानंद
भवसागर से पार लगाती है भगवान शिव की आराधनाः कैलाशानंद

भवसागर से पार लगाती है भगवान शिव की आराधनाः कैलाशानंद

हरिद्वार, 26 जुलाई (हि.स.)। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री सुनील भराला ने स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के कोरोना से मुक्ति व विश्वकल्याण की कामना की। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव भक्तों की सभी आराधनाएं पूर्ण करते हैं। महादेव की कृपा से ही संपूर्ण विश्व में जल्द खुशहाली लौटेगी। कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा श्रद्धा एवं विधानपूर्वक की गयी भगवान भोलेनाथ की पूजा व्यक्ति को भवसागर से पार लगाती है। भक्तों के जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर भगवान शिव लेकर जाते हैं और उनका कल्याण स्वयं भगवान शिव करते हैं। स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि श्रावण में महादेव शिव देवी पार्वती के साथ कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में निवास कर सृष्टि का संचालन करते हैं। ऐसे में सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही उनके दर्शन का लाभ प्राप्त होता है। भगवान शिव की पूजा से युग युगांतर के पापों का शमन हो जाता है और जीवन उन्नति की ओर अग्रसर होता है। इसलिए भगवान शिव के साथ मां भगवती की भी पूजा करनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in