सिंचाई विभाग की परियोजनाओं में राज्य में लौटे प्रवासियों के लिए भी रोजगार सृजित करेंः सतपाल महाराज
सिंचाई विभाग की परियोजनाओं में राज्य में लौटे प्रवासियों के लिए भी रोजगार सृजित करेंः सतपाल महाराज

सिंचाई विभाग की परियोजनाओं में राज्य में लौटे प्रवासियों के लिए भी रोजगार सृजित करेंः सतपाल महाराज

कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आउट सोर्सिंग से भर्ती करने के आदेश देहरादून, 09 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं को समय से पूरा किये जाने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश में आये प्रवासियों के लिए भी रोजगार सृजन किये जाने के निर्देश भी दिए हैं। यहां यमुना कालोनी स्थित सिंचाई भवन में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आउट सोर्सिंग से भर्ती किये जाने के भी आदेश दिये हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बजट की व्यवस्था शीघ्र किये जाने की बात कही है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्लेशियर और नदियों का नियमित अध्ययन किया जाये। महाराज ने कहा कि विकास नगर के बाड़वाला में यमुना नदी पर घाट का निर्माण कर गंगा और यमुना जी की आरती प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने नमामि गंगे के तहत बने घाटों पर विद्युत शवदाह गृह बनाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संवर्धन के लिए छोटी छोटी झील का निर्माण करने के साथ साथ नदियों में पानी छोड़ने पर वार्निंग सिस्टम को भी ठीक किया जायेगा। बैठक में सिंचाई सलाहकार अतर सिंह असवाल, सचिव सिंचाई नितेश झा, प्रमुख अभियन्ता मुकेश मोहन सहित सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in