sant-ravidas39s-messages-have-been-inspired-for-centuries-governor
sant-ravidas39s-messages-have-been-inspired-for-centuries-governor

सदियों से प्रेरित कर रहे हैं संत रविदास के संदेशः राज्यपाल

देहरादून, 22 फरवरी (हि. स.)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को कहा कि संत रविदास का आदर्श सम्पूर्ण मानवता को सदियों से प्रेरित कर रहा है। उन्होंने यह विचार नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अधिवेशन-2021 में प्रतिभाग करते हुए व्यक्त किए। राज्यपाल ने कहा कि संत रविदास किसी जाति या समुदाय विशेष के गुरु नहीं थे। वह समस्त मानव जाति के मार्गदर्शक थे। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए सार्थक हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in