संगीता सूरी बनी पंजाबी महासभा महिला विंग की जिला अध्यक्ष
संगीता सूरी बनी पंजाबी महासभा महिला विंग की जिला अध्यक्ष

संगीता सूरी बनी पंजाबी महासभा महिला विंग की जिला अध्यक्ष

हरिद्वार, 27 जुलाई (हि.स.)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बिल्केश्वर कालोनी में आयोजित बैठक में महिला विंग का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि एकता सुरी को महिला विंग की जिलाध्यक्ष, रानी सहगल को महामंत्री ओर रेणु अरोड़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के साथ लव कुमार शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी ओर दीपक मदान को सह प्रभारी में नियुक्त किया गया। प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछली बैठक में युवा इकाई का गठन किया गया था। महासभा द्वारा समाज को संगठित करने का कार्य किया जा रहा है। जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। समाज को आगे ले जाने में सभी का सहयोग जरूरी है। महासभा सामाजिक कार्य करती आई है और आगे भी करती रहेगी। परमानंद पोपली ने कहा कि कोई भी संस्था मातृ शक्ति के बिना अधूरी होती है। मातृ शक्ति सभी को जोड़ती है। नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष एकता सुरी ने कहा कि महासभा ने को जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। जहां भी समाज के गरीब परिवार में कन्याओं का विवाह होगा उस घर में मदद दी जाएगी। समाज की महिलाओं को आगे लाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप कालरा, रवि ढींगड़ा, डॉ संदीप कपूर, अन्नू कक्कड़, सतीश भाटिया, किशोर अरोड़ा, देवेन्द्र चावला, कुंवर बाली, वासुदेव अरोड़ा, जितेंद्र सहगल, चिराग अरोड़ा, शिवम् चावला आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in