saints-resolve-polyethylene-free-kumbh
saints-resolve-polyethylene-free-kumbh

संतों ने लिया पॉलीथिन मुक्त कुंभ का संकल्प, हर की पैड़ी से शंखनाद

हरिद्वार, 24 फरवरी (हि. स.)। पर्यावरण समिति के तत्वावधान में पॉलीथिन मुक्त-पर्यावरण युक्त कुम्भ अभियान के तहत बुधवार को हरकी पौड़ी पर सभी प्रमुख अखाड़ों के प्रतिनिधियों, साधु-संतों, महात्माओं और श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने सामूहिक संकल्प लिया। संतों ने गंगा पूजन के उपरांत तट पर कुंभ को पॉलीथिन मुक्त बनाने का शंखनाद किया। वन यूज पॉलीथिन को नष्ट करने के लिए इक्रो ब्रिक बनाने का आह्वान भी किया गया। पर्यावरण समिति के सयोजक स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज की अध्यक्षता में तीर्थ पुरोहितों ने ॐ के उच्चारण के साथ इस संकल्प को दोहराया। स्वामी सहजानंद महाराज के सयोजन में संतों को सिंगल यूज पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया गया। समिति के महामंत्री मनोज गर्ग ने बताया कि इस अभियान से पॉलीथिन को सड़कों पर फैलाने से रोका जा सकता है। कार्यक्रम में श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा कोठरी महन्त दामोदर दास, स्वामी लोकेश दास महाराज, महंत अरुण दासमहाराज, स्वामी कमल दास जी, महंत जगदीशानंद गिरी, महंत बाला दास, महंत ईश्वर दास महाराज, महंत ललितानंद गिरी, आरएसएस प्रचारक रणवीर, विभाग प्रचारक शरद कुमार, डॉ रजनीकांत शुक्ला, अमित शर्मा, डॉ. विपिन यादव के अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में सुरेश गुलाटी,आशुतोष शर्मा,सन्दीप शर्मा, कामिनी सड़ाना जी, संजना शर्मा, ऋचा गौड़, कंचन तनेजा, कमल जोशी, प्रदीप कालरा, कमल ब्रजवासी तथा रश्मि चौहान, संगीत गौड़, अनिता वर्मा, सरिता सिंह, प्रमोद शर्मा, जगदीश लाल पाहवा, संजय वर्मा,अंकुर पालीवाल,विपुल शर्मा, आयुष, दीपक, प्रधुम्न आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in