विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दूरस्थ क्षेत्र में सुनी समस्याएं
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दूरस्थ क्षेत्र में सुनी समस्याएं

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने दूरस्थ क्षेत्र में सुनी समस्याएं

अल्मोड़ा,03 जुलाई(हि.स.)। विधानसभा उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने शुक्रवार को सेराघाट क्षेत्र की सड़क समस्या के मद्देनजर कोटा, सुकना, सलूड़ी, भाटकोट, बड़ुवाटाना आदि गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को संज्ञान में लेने के लिए उनका आभार जताया। चौहान ने कहा कि सुकना तक वन भूमि हस्तांतरण में आई रुकावट को दूर किया जाएगा। पभ्या गांव को भी सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से इसके लिए छह माह की मोहलत मांगी। सभी गांव अगले एक साल के भीतर सड़क से जुड़ जाएंगे उन्होंने पभ्या गांव में विकासकार्यों के लिए 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामप्रधान को आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कार्यकत्री चयनित करने को कहा। उन्होंने महिलाओं से समूह गठित कर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान पभ्या में पूर्व सैनिक अम्बादत्त जोशी की समस्या को संज्ञान लिया। बैंक अधिकारियों से उन्हें सुगमता से पेंशन देने का आग्रह किया। ग्राम प्रधान दौलत सिंह, लीलाधर जोशी, मोहन जोशी, खीमानंद जोशी, गिरीश भटट, शशिशेखर जोशी, मनीष जोशी, पंकज, मनोज, गुसांई दत्त, लक्ष्मी दत्त, गंगादत्त, प्रकाश जोशी आदि ने विधायक चौहान को क्षेत्र में सिंचाई गूलों, स्वास्थ्य, पानी, बिजली जैसी समस्याओं से भी अवगत कराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंगल सिंह, चंदन मेर, सुरेश भटट, आदि उनके साथ थे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद जोशी/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in