पुल की मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर। भारी संख्या में पहुचे क्षेत्रवासी विधायक भरत सिंह चौधरी के स्वागत के लिए।

पुल की मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर। भारी संख्या में पहुचे क्षेत्रवासी विधायक भरत सिंह चौधरी के स्वागत के लिए।

जखोली विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत स्यूर बांगर को जोड़ने वाली सडक पर मोटर पुल के निर्माण को आख़िरकार आज स्वीकृति मिल गयी। विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा 2 करोड 20 लाख की लागत से बनने वाले स्टील गार्डर मोटर पुल का भूमि पूजन किया गया। पुल के न होने के चलते बरसात के सीजन में क्षेत्रवासियों को आवागमन करने में बडी समस्या होती थी। जिसकी मांग क्षेत्रवासी लम्बे समय से कर रहे हैं। माननीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी जी ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या का समाधान करने के लिए आश्वस्त किया।

पीएमजीएसवाई के माध्यम से पुल की स्वीकृति दिलाई। आज माननीय विधायक भरत सिंह चौधरी के कार्यों से खुश होकर जनता ने उन्हें अगली जीत का आशीर्वाद दिया। इसके लिए माननीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। जिनके सफल नेतृत्व में सडकों और पुलों का कार्य तीव्र गति से स्वीकृति मिल रही है,और धरातल पर तीव्र गति से कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा केन्द्र एंव राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनता को दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि एंव पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवाण जिला पंचायत सदस्य रेखा बुटोला चौहान भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश नेगी , क्षेत्र पंचायत तिमली प्रदीप रावत प्रधान स्यूर संदीप राणा , प्रधान डोभा प्रकाश रावत प्रधान उच्छोला विजेन्द्र पंवार , प्रधान भूनालगाँव कैलाश भैरवाण प्रधान खोड प्रदीप राणा , प्रधान प्रतिनिधि डांगी ओमप्रकाश ध्यानी , प्रधान प्रतिनिधि बक्शीर मंगल सिंह पूर्व प्रधान स्यूर नरेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य आंनद रौथाण महिला मंगल दल अध्यक्ष भारती देवी मीडिया प्रभारी नरेंद्र पंवार समाजिक कार्यकर्ती सुशीला भंडारी , सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in