resignation-of-many-including-lalit-sharma-from-hindu-yuva-vahini
resignation-of-many-including-lalit-sharma-from-hindu-yuva-vahini

हिंदू युवा वाहिनी से ललित शर्मा समेत कइयों का इस्तीफा

देहरादून, 11 अप्रैल (हि.स.)। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, जिला अध्यक्ष विशाल महाजन और प्रदेश कोषाध्यक्ष भंवर सिंह पुंडीर सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनका आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा की गलत नीतियों और मनमानी के चलते यह कदम उठाया है। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने बताया कि गोविंद वाधवा की कार्यशैली और स्वार्थपूर्ण नीति से खिन्न होकर अपने तमाम साथियों के साथ इस्तीफा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ने का हमारा मकसद राष्ट्र वा हिन्दुत्व के प्रति काम करना था। वह लोग हिंदुत्व की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इसके लिए जल्द ही नए मंच का गठन किया जाएगा।हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in