religion-to-do-journalism-in-difficult-circumstances-ravindra-puri
religion-to-do-journalism-in-difficult-circumstances-ravindra-puri

विषम परिस्थितियों में पत्रकारिता करना धर्मः रविन्द्र पुरी

हरिद्वार, 13 जून (हि.स.)। विषम परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकारिता करना ही धर्म है। करोना काल में भी पत्रकारों ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। उक्त विचार महंत रविन्द्र पुरी ने एनयूजे आई, हरिद्वार इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया, इकाई हरिद्वार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को प्रेस क्लब हरिद्वार के सभागार में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी एवं विशिष्ट अतिथि प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जयपाल सिंह एवं महासचिव विकास चौहान के साथ संगठन सचिव प्रशांत शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एनयूजे, आई के प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर जोशी, महावीर नेगी, निशा शर्मा सचिव पद पर आनंद गोस्वामी, प्रतिभा वर्मा, रजत चैहान, कोषाध्यक्ष अश्विनी विश्नोई, प्रचार सचिव गणेश कुमार वैद्य और समारोह सचिव सुनील मिश्रा को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्यों में अमित कुमार शर्मा, अश्विनी अरोड़ा, मुकेश वर्मा, विकास झा, विवेक शर्मा, अहसान अंसारी, गुरप्रीत सिंह कालरा, रामेश्वर शर्मा, मंजू नेगी, रूपेश शर्मा, सुनील कुमार, शिवकुमार शर्मा को संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने शपथ दिलाई। इसके साथ प्रदेश कार्यकारिणी में चुने जाने पर अश्विनी अरोड़ा, और राव रियासत पुण्डीर को भी सम्मानित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि एनयूजे सदैव पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ता आया हैं। देश और समाज की आवाज की उठाने वाले पत्रकारों की आवाज यह संगठन ही उठाता चला आ रहा है। संस्था के संरक्षक ब्रह्दत्त शर्मा ने कहा कि एनयूजे सदैव पत्रकारों के हितों के लिए संकल्पबद्व है। वर्तमान में भी पत्रकारों के समाचार पत्रों की सूचीबद्वता को लेकर सीएम, डीजी से मुलाकात कर समाधान कराने का प्रयास चल रहा है। प्रदेश महासचिव सुशील कुमार त्यागी ने कहा कि संगठन की ओर पत्रकारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने प्रयास किया जा रहा है। संस्था के मार्गदर्शक पीएस चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष काशीराम सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, डा. शिवा अग्रवाल एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी व महामंत्री राजकुमार सहित अन्य सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in