religion-of-mahanirvani-and-atal-akhara-established
religion-of-mahanirvani-and-atal-akhara-established

महानिर्वाणी और अटल अखाड़े की धर्मध्वजा स्थापित

हरिद्वार, 28 फरवरी (हि.स.)। अखाड़ों में धार्मिक गतिविधियां आरम्भ होने के साथ कुंभ का आगाज हो गया है। बीते रोज निरंजनी व आनन्द अखाड़े की धर्मध्वजा स्थापित हुई। इस क्रम में रविवार को महानिर्वाणी अखाड़ा व उसके सहयोगी अटल अखाड़े की धर्मध्वजा वैदिक विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में धर्म ध्वजा स्थापना से पूर्व विधि विधान से पूजा की गई। उसके बाद बैंड बाजे के साथ धर्म ध्वजा को पंचों के सानिध्य में स्थापित किया गया। निर्वाणी अखाड़े की धर्मध्वजा स्थापना के बाद अटल अखाड़े में धर्मध्वजा स्थापित की गई। दोनों अखाड़ों में धर्म ध्वजा की पूजा में मेला अधिकारी दीपक रावत सपत्नीक शामिल हुए। निर्वाणी अखाड़े की पेशवाई 8 मार्च व अटल अखाड़े की पेशवाई 9 मार्च को निकलेगी। धर्मध्वजा स्थापना के मौके पर निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, श्रीमहंत जमना पुरी, श्रीमहंत किशन गिरि महाराज, श्रीमहंत रमेश गिरि, श्रीमहंत रघुराज गिरि, श्रीमहंत विनोद गिरि, अटल अखाड़े के सचिव श्रीमहंत मंशा पुरी महाराज, श्रीमहंत सत्यम गिरि, श्रीमहंत बलराम गिरि, श्रीमहंत प्रेम गिरि, श्रीमहंत पवन गिरि, श्रीमहंत पुरूषोत्तम गिरि, श्रीमहंत भगत पुरी, मेला आईजी संजय गुंज्याल, एसएसपी सैंथिल अबुदई, जिलाधिकारी सी रविशंकर, मेला एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, अपर मेला अधिकारी सरदार हरबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु- संत पुलिस और मेला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in